गिरडीह, जनवरी 25 -- बगोदर, प्रतिनिधि। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि जब से राज्य में हेमंत की सरकार बनी है तब से गांव में विकास की रफ्तार थम गई है। गांव में कहीं भी विकास के कार्य दिखाई नहीं देता। इनके कार्यकाल में केवल विफलताएं हैं सफलता नाम की कोई चीज नहीं है। वे शनिवार को बगोदर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रांची से गिरिडीह जाने के दौरान आदित्य साहू बगोदर के हरिहर धाम के पास कुछ देर के लिए रूके थे। यहां पहुंचते ही पूर्व से एकजुट भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक नागेन्द्र महतो एवं सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ...