रांची, फरवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो।चंपाई सोरेन सरकार ने भी अपने नए मंत्रिमंडल में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल की राह को अपनाया है। 29 दिसंबर 2019 को जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार बनायी थी, तब झामुमो और कांग्रेस कोटे के आठ महिला विधायकों में केवल एक को मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। तब मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी कैबिनेट मंत्री बनी थी। इस बार चंपाई सरकार के नए मंत्रिमंडल में डुमरी की विधायक बेबी देवी को जगह दी गई है। महागठबंधन में महिला विधायकों की संख्या आठ है। इसमें झामुमो से जोबा मांझी, बेबी देवी, सीता मुर्मू, सविता महतो सहित कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, अंबा प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की विधायक हैं। बता दें कि चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल में झामुमो की सीता मुर्मू के अलावा कांग्रेस कोटे से दीपिका पांडेय सिंह को ...