बदायूं, जनवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में हेपेटाइटस सी और बी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर से बड़ी संख्या में हेपेटाइटस सी और बी के मरीजों के सैंपल भरे गए हैं। सैंपल भर लिये गये हैं और जिला पुरुष अस्पताल की पैथलाजी में सुरक्षित रख लिये हैं अब लखनऊ जाकर जांच कराई जायेगी। फिलहाल जांच कराने के लिए मरीजों को सूचना दी गई तो बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे हैं। शनिवार को जिला पुरुष अस्पताल में ओपीडी तो दोपहर 12 बजे तक की रही है। महीने के द्वितीय शनिवार होने की वजह से ओपीडी 12 बजे के बाद बंद हो गई। फिर जिला अस्पताल की पुरानी लैब बिल्डिंग में हेपेटाइटस बी और सी के मरीजों के वायरल लोड किये गये हैं। वायरल लोड को सैंपल लिये हैं। इसके लिए सुबह से मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और दोपहर तक भारी संख्या में भीड़ पहुं...