बक्सर, जुलाई 11 -- भक्तिमय भजन मंडली व कलाकारों ने मां की महिमा का गुणगान गाया पूजा-अर्चना से गांव में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड के हेनवा गांव में शुक्रवार को मां काली कल्याणेश्वरी की 8 वीं वर्षगांठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। दो दिवसीय आयोजन के तहत गुरुवार को संपूर्ण रामायण पाठ हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रामायण पाठ के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में जुटने लगे। दोपहर 3 बजे भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। शाम को देवी जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें भजन मंडली व कलाकारों ने मां की महिमा का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ग्रामीण संतोष चौधरी, वीरेंद्र चौधर...