नई दिल्ली, मार्च 30 -- यूपी के बरेली में हेड मास्टर पर आधार कार्ड में संशोधन कराने का बहाना करके छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा है। जानकारी होने पर परिजनों ने स्कूल जाकर हेड मास्टर को जूते-चप्पलों से पीटा। घायल अवस्था में हेड मास्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाक्षेत्र के एक गांव के स्कूल के हेड मास्टर पर आरोप है कि दो दिन पहले स्कूल की दो नाबालिग छात्राओं को आधार कार्ड संशोधन कराने के बहाने अपने घर मीरानपुर कटरा ले गया। जहां दोनों के साथ छेड़खानी करने के बाद फतेहगंज पूर्वी छोड़ गया। छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। घटना का विरोध जताने पर हेड मास्टर भड़क गया। आरोप है कि हेड मास्टर जातिसूचक गंदी गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.