अमरोहा, मार्च 17 -- साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर पुलिसकर्मी के बैंक खाते से ही 87 हजार रुपये उड़ा दिए। साइबर थाना पुलिस ने अपराधियों को ट्रेस कर बमुश्किल खाते में रुपये वापस कराए। जिले में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह की वर्तमान में अभियोजन कार्यालय में तैनाती है। 31 जनवरी 2025 को उन्होंने पुलिस कार्यालय में शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 87 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। एसपी के आदेश पर साइबर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने मामले में जांच शुरू की। बाद में टीम की मदद से साइबर अपराधियों को ट्रेस कर सुरेंद्र सिंह के खाते में 87 हजार रुपये वापस कराए। निरीक्षक प्रमोद कुमार ने अपील करते हुए लोगों से कहा है कि किसी भी अंजान से बैंक डिटेल, पासवर्ड और ओटीपी बिल्कुल शेयर न करें।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.