लखनऊ, जून 1 -- लोहिया अस्पताल के पास अवध मेडिकल स्टोर पर दवा वापस करने गए हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह पर दो युवकों ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान लाठी से हमला कर उनका सिर फोड़ा और हाथ तोड़ दिया। सुनील की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीबीडी निवासी सुनील शुक्रवार रात करीब आठ बजे अवध मेडिकल स्टोर पर दवा वापस करने गए थे। संचालक ने पहले दवा वापस करने से मना कर दिया, पर मान मनौव्वल और परिचय देने पर वह मान गया। संचालक दवा वापस कर रहा था। इस बीच दो युवक पहुंचे और उन्होंने धक्का मारा। विरोध पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर युवकों ने सिर पर लाठी से हमला कर दिया। प्रहार से सिर फट गया। आस पड़ोस के लोग जबतक दौड़े हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। भागते समय वह पड़ोस में खड़ी बाइक भी ले गए। लोगों की मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.