मधुबनी, फरवरी 3 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह झंझारपुर पश्चिम के हेड मास्टर विनय कुमार की विदाई समारोह स्कूल परिसर में रविवार को हुई। इनके साथ दो अन्य शिक्षक की भी विदाई की गई। विदाई होने वाले शिक्षकों में विनय कुमार, दीप नारायण एवं कृष्ण कुमार महारान शामिल है। समारोह उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिम में थी। जिसका अध्यक्षता घनश्याम पासवान कर रहे थे। संचालन शिक्षक प्रफुल्ल कुमार झा रहे थे। कार्यक्रम में जिला शिक्षक संघ के महासचिव महादेव मिश्र, शिक्षक संघ के अध्यक्ष सूर्य नारायण यादव, अंचल सचिव कमलेश झा, जिला संघ के कार्यालय सचिव देवचंद कामत, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उप प्रधान सचिव अखिलेश कुमार झा, अंचल अध्यक्ष अंधराठाढ़ी के राजेश्वर यादव,अंचल अध्यक्ष मधेपुर के रामकुमार महतो, अंचल सचिव कमलेश कुमार झा, बीपीएम अरुण...