आरा, मई 4 -- पीरो, संवाद सूत्र। मध्य विद्यालय लहराबाद के हेडमास्टर राम कुमार राम और प्राथमिक विद्यालय उदनडीह के शिक्षक सुनील कुमार सिंह के असामयिक निधन से स्थानीय शिक्षकों में शोक है। राम कुमार राम मध्य विद्यालय लहराबाद में बतौर हेडमास्टर 2021 से कार्यरत थे और सुनील कुमार सिंह 2003 बैच के नियोजित शिक्षक थे। हार्ट अटैक से दोनों शिक्षकों का निधन अपने-अपने आवास पर हो गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज सिंह, मध्य विद्यालय हसन बाजार के हेडमास्टर अजय कुमार सिंह के अलावा शंकर प्रसाद सिंह, जहांगीर खान, लोकप्रकाश सिंह, राधेश्याम प्रसाद, विनोद कुमार, श्वेता कुमारी, भीम राय, मो सेराज खान, शैलेन्द्र कुमार और अखिलेश कुशवाहा ने दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...