लोहरदगा, जुलाई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हिसरी में स्थित सरकारी उर्दू मध्य विद्यालय के हेडमास्टर देवीचरण उरांव के द्वारा विद्यालय के बच्चे को डंडे से पीटकर हाथ को तोड़ डालने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यार्थी के और परिजन के मुताबिक यूनिफार्म नहीं पहनकर विद्यालय जाने पर प्रधानाध्यापक द्वारा पिटाई की गई है। जबकि प्रधानाध्यापक देवीचरण उरांव से दूरभाष पर बात की गई तो उनका कहना है कि प्रार्थना के समय क्लास रूम में उक्त बच्चे के अलावा तीन चार अन्य बच्चे थे। जिन्हें प्रार्थना में शामिल करने हेतु बुलाने गये थे। इसी दौरान बच्चे नहीं आ रहे थे तो हल्के से छड़ी शरीर के पिछले हिस्से में चलायी थी। इस बीच विद्यार्थी द्वारा हाथ से छड़ी रोकने के दौरान हल्की चोट लगी है। इधर पूरे मामले पर उपायुक...