मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ। हेट स्पीच मामले में एमपी/एमएलए के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अप्रैल की तिथि मुकर्रर की, जबकि विधायक अब्बास अंसारी और उमर अंसारी की तरफ से कोर्ट में गैरहाजिरी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था। बीते विधानसभा क्षेत्र चुनाव के दौरान कोतवाली थाने में हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास अंसारी, उनके भाई उमर अंसारी समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। इन पर आरोप है कि विधान सभा चुनाव के दौरान इनके द्वारा हेट स्पीच के तहत अधिकारियों को देख लेने की धमकी दी गई थी। हेट स्पीच मामले में आरोपी पक्ष की तरफ से अभियोजन के साक्ष्य को लेकर आपत्ति दाखिल किया जा चुका है। सोमवार को मामले में बहस होनी थी, लेकिन बहस नहीं हो सकी। एमपी/एमएलए के मुख्य न्यायिक मजिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.