नई दिल्ली, फरवरी 7 -- वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 36 गेंदों में 64 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले। हेटमायर ने महज 22 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी और इतिहास रच डाला। वह टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले प्लेयर बन गए हैं।क्रिस गेल का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त हेटमायर ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। गेल ने 2009 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 23 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। उन्होंने तब 50 गेंदों में में 88 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और इतने ही सिक्स थे। टी20 इंटरनेशनल और सबसे छोटे फॉर्म...