टिहरी, सितम्बर 16 -- बीते रात से हो रही मूसलाधार बारिश से चंबा के नागणी क्षेत्र में हेंवल नदी उफान पर है। नदी का विकराल रूप देखकर लोग दहशत में हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से चंबा पंपिंग योजना को खासा नुकसान पहुंचा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि तिमली सेरा नागणी में चंबा, रानीचौरी और थान पंपिंग योजना का इंटेक है। जो नदी के जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही चेंबर और मेन राइजिंग लाइन को भी नुकसान हुआ है। अभी नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा है। जिससे आकलन करना मुश्किल है। बताया कि जिस तरह से नुकसान हुआ है, उससे पंपिंग योजना से अगले तीन दिनों तक जलापूर्ति करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक तौर पर चंबा और रानीचौरी में फिलहाल टैंकरों से जलापूर्ति कराई जाएगी। थान गांव में ग्रेविटी की योजना है। विभाग सारज्...