प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की टॉपर 18 वर्षीय महक जायसवाल अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह सिर्फ डॉक्टर नहीं, बल्कि हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं। महक की बड़ी बहन वर्ष 2018 में इंटर की परीक्षा में जिले में चौथे पायदान पर रही थीं। अब वह महक के लिए एक रोल मॉडल हैं। बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पूरा की छात्रा महक ने 97.20 फीसदी अंक प्राप्त किया है। सर्वाधिक भौतिक और जीव विज्ञान में 99-99 अंक प्राप्त किया है। रसायन में 98, हिन्दी व अंग्रेजी में 95-95 अंक हासिल किया है। वह प्रदेश और जिले की टॉपर हैं। महक की बड़ी बहन आयुषी इसी कॉलेज से 2018 में इंटर की परीक्षा में जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया था। महक तीन बहनों और एक भाई में तीसरे स्थान पर हैं। महक मूलत: कनेहटी बाबूगंज की रहने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.