गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिला एमएमजी अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर शहर विधायक ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखा है। विधायक ने ठंड के मौसम में हृदय संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तत्काल नियुक्ति की मांग की है। शहर विधायक संजीव शर्मा ने पत्र में उल्लेख किया कि सर्दियों के दौरान हृदय रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है और कार्डियक अरेस्ट के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। अस्पताल में रोजाना 3000 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में हदय रोगियों के इलाज के लिए कार्डियोलॉजिस्ट का न होना गंभीर चिंता का विषय है। पत्र में कहा गया है कि विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना...