गढ़वा, जून 16 -- गढ़वा। जायंट्स ग्रुप गढ़वा और नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल गुड़गांव के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास केशरी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन ग्रुप उपाध्याक्ष अवधेश कुशवाह की अध्यक्षता में किया गया। शिविर मे 24 मरीजों की निःशुल्क जांच की गयी। रोगियों को हृदय रोग से संबंधित जांचों की सलाह दी गयी। वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ विकास ने बताया कि क्षेत्र के रोगियों में जागरूकता का अभाव है। कई रोगी रोग की जानकारी होने के बाद भी वर्षों तक उसका समुचित उपचार नहीं करवाते हैं। घरेलू नुस्ख़ों को अपनाते हुए समय व्यर्थ व्यतीत करते हैं। यह अत्यधिक घातक सिद्ध हो सकता है। हृदय के विकारों का दुष्परिणाम शरीर के अन्य सभी अंगों पर पड़ता है। विलंब के कारण उपचार और भी ज्यादा जटिल हो जाता है। डॉ विकास के साथ-साथ जायंट्स ग...