गढ़वा, अप्रैल 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जायंट्स ग्रुप गढ़वा व नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल गुडगांव के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में हुई। शिविर में गढ़वा जिले के अलावा निकटवर्ती डाल्टनगंज, रामानुजगंज और विश्रामपुर के लगभग 20 मरीजों का निःशुल्क जांच हुआ। रोगियों को हृदय रोग से संबंधित जांचों की सलाह दी गयी। शिविर में वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ विकास केशरी ने बताया कि क्षेत्र के रोगियों में जागरूकता का अभाव है। कई रोगी रोग की जानकारी होने के बाद भी वर्षों तक उसका समुचित उपचार नहीं करवाते हैं। घरेलू नुस्ख़ों को अपनाते हुए समय व्यर्थ व्यतीत करते हैं। यह अत्यधिक घातक सिद्ध हो सकता है। हृदय के विकारों का दुष्परिणाम शरीर के अन्य सभी अंगों पर पड़ता है। विलंब के कारण उपचार और भी ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.