सीतामढ़ी, नवम्बर 20 -- सुरसंड, एक संवाददाता। हृदय गति रुकने से नगर पंचायत सुरसंड के वार्ड 10 की वार्ड पार्षद की मौत गुरुवार को हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका वार्ड पार्षद धनवंती देवी (60 वर्ष) का तबीयत सुबह से ही बिगड़नी शुरू हुई थी। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिये ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उनकी हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गयी। बाबा वाल्मिकेश्वर महादेव मंदिर के निकट श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे पुत्र दीपक बारीक ने मां को मुखाग्नि दी। शवयात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ राजू झा सहित सभी 19 वार्डों के वर्तमान व पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों लोग शामिल हुये। वह अपने पीछे चार पुत्र अजय, विजय, संजय और दीपक सहित दो पुत्रियों और नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.