कोडरमा, फरवरी 9 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ईटाय गांव में शनिवार की देर रात 62 वर्षीय विमला देवी की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विमला देवी शनिवार रात अपने घर पर थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। स्थिति गंभीर होते देख परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनकी सघन जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही हृदयगति रुकने के कारण उनकी मृत्यु हो चुकी थी। विमला देवी के आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही ईटाय गांव में शोक का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.