नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Realme अब iPhone Air-जैसी डिजाइन वाला एक नया स्मार्टफोन Realme 16 5G इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन अपने डिजाइन की वजह से पहले ही ध्यान खींच रहा है। इस महीने की शुरुआत में Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी Realme 16 5G को भारतीय बाजार में लाने वाला है। यह फोन वियतनाम में पहले ही लॉन्च हो चुका है। अब हाल ही में BIS लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि भारत में इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है। TechOutlook की रिपोर्ट के मुताबिक RMX5171 वाला मॉडल नंबर Realme स्मार्टफोन भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर दिखाई दिया है। हालांकि लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन Google Play Console लिस्टिंग के माध्यम से इस मॉडल नंबर को Realme 16 5G से जोड़ा गया है। जिससे क्लियर संकेत मिलता...