चाईबासा, जून 30 -- चाईबासा। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक हूल दिवस पर सोमवार को संथाल हूल के अमर नायक सिदो - कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि झारखंड के महान सपूत सिदो-कान्हू , चांद-भैरव और फूलो- झानो सहित हजारों वीरों ने अंग्रेजों के शोषण व अत्याचार के खिलाफ स्वाभिमान और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका था। यह आन्दोलन स्वतंत्रता आन्दोलन की पूर्व की पृष्टभूमि थी। यह सबसे अधिक संगठित और सशक्त आन्दोलन था, जो संथाली अपनी माटी व मातृभूमि के खातिर कुर्बान होने को तैयार हो गए। एक छोटे से गांव से हूल से शुरू हुआ आंदोलन पूरे संथाल में फैल गया, जो हुल दिवस के नाम से जाना जाता है। हम झारखंडवासियों को उन महान सपूतों के त्य...