दुमका, जून 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ मवेशी हाट के समीप स्थित कार्यालय में बहुउद्देशीय सिदो कान्हू मुर्मू आदिवासी एभेन वैसी सामाजिक संगठन की एक आवश्यक बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मंगल सोरेन की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता,पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 30 जून को हूल दिवस मनाने का कार्यक्रम रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के पीछे फुटबॉल खेल मैदान में संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रारंभ रामगढ़ के प्लस 2 हाई स्कूल के पास से आदिवासी अपने परंपरागत पद्धति आधारित जुलूस निकालेंगे। जुलूस रामगढ़ चौक होकर प्रखंड मुख्यालय के परिसर होते हुए अपने गंतव्य स्थान खेल मैदान पहुंचेगी। रविवार के बैठक में बिहारी हांसदा, मंगल सोरेन, रमेश हेंब्रम, जियालाल बस्की, जमीन सोरेन ,लखीचंद मढ़ैया, मुनि मुर्मू, बदलू टुडू, सोमलाल मुर्मू, सन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.