धनबाद, जून 30 -- हूल दिवस पर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सिदो-कान्हू ने ब्रिटिश हुकूमत एवं महाजनी प्रथा के खिलाफ 30 जून 1855 को हूल क्रांति का आगाज किया था। इसमें फूलो-झानो ने भी अहम भूमिका निभाई थी। हूल दिवस पर पूरा भाजपा परिवार हूल क्रांति के महान नायकों को नमन करता है। त्याग और बलिदान को सदैव याद रखेंगे। हूल दिवस पर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और संथाल विद्रोह के अन्य सभी वीर सेनानियों को हम सच्चे हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भाजपा धनबाद महानगर की ओर से हीरापुर डीएस कॉलोनी मोड़, फूलो-झानो चौक एवं बरमसिया पुल स्थित सिदो-कान्हू चौक पर माल्यार्पण किया गया। विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण एवं संकल्प से सिद्धि तक मोदी सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.