पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घटी दो आपराधिक घटनाओं में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार शनिवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस एवं एक बाइक बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान है हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुअरी डिहरी गांव निवासी रौशन कुमार सिंह, कजरात नवाडीह, गांव निवासी सत्यम कुमार, मझौली गांव निवासी लड्डु कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह, बिशुनुपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह एवं कुर्मीपुर गांव निवासी चिकु उर्फ विकाश कुमार सिंह के रूप में की गयी है। पलामू की एसपी एसपी ने बताया कि 18 जनवरी के रात में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कजरात नावाडीह गांव में अवैध शराब कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में दोनों पक्षों के आवेदन के आध...