लखनऊ, फरवरी 5 -- फोटो भी - ई-रिक्शा गैराज में 47 किलोवाट लोड बिजली चोरी पकड़ी गई - लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बिजली चेकिंग की लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। हुसैनाबाद क्षेत्र में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने गुरुवार सुबह 47 किलोवाट लोड बिजली चोरी का पर्दाफाश किया। दौलतगंज के रामगंज इलाके में चल रहे एक ई-रिक्शा गैराज में छापामारी के दौरान पोल से कटिया लगाकर 50 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। इस दौरान परिसर मालिक ने जमकर हंगामा किया। विभाग ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के सुबह पांच बजे दौलतगंज स्थित भूखंड संख्या-5 पर अफसाना के परिसर का औचक निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि परिसर के लिए मात्र पांच किलोवाट का लोड स्वीकृत था, लेकिन वास्तविकता इसके उलट थी। उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.