पलामू, नवम्बर 27 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। हुसैनाबाद शहर के वार्ड-14 में नवनिर्मित आयुष्मान अरोग्य मंदिर का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी शशिशेखर सुमन, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एसके रवि, पूर्व पार्षद नजीर अहमद, सुहैल आलम आदि के साथ किया। इस क्रम में विधायक ने कहा कि शहरी क्षेत्र का विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर राज्य सरकार कृत संकल्पित हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं को बेहतर किया जा रहा है। सरकार का यह प्रयास है कि आमलोगों को सुलभ रूप से उप स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलने से इस इलाके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। एसडीओ ने कहा कि आयुष्मान अरोग...