पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। हुसैनाबाद निवासी सह अखबार के अधिकृत विक्रेता धनश्याम विश्वकर्मा और सविता देवी के द्वितीय पुत्र ज्ञान प्रकाश ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2025 में सफलता पाई है। ज्ञान प्रकाश को 118 वां रैंक हासिल हुआ है। फिलवक्त वे न्यूक्लीयर पॉवर में कार्यरत हैं। हैदरनगर के प्लस-2 हाईस्कूल से प्रारंभिक शिक्षा लेने वाले ज्ञान प्रकाश ने अपनी सफलता के लिए माता-पिता के प्रोत्साहन और गुरुओं के आशीर्वाद को श्रेय दिया है। इधर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन लगातार बधाई का संदेश दे रहे हैं। ज्ञान प्रकाश के बड़े भाई दीपक कुमार भी साफ्ट वेयर इंजीनियर हैं और फिलवक्त बंगलुरू में कार्यरत हैं। धनश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से उनके दोनों पुत्र अच्छे जगह पर पहुंचे हैं। ज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.