पलामू, जनवरी 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में अखौरीखाप निवासी मनीष कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। नव नियुक्त महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर माहिरा इरम ने ऑपरेशन के माध्यम से 3 किलोग्राम वजन का स्वस्थ्य बच्चे का जन्म कराया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉ संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ग्रामीण को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में अस्पताल में सभी विभागों के डॉक्टर की नियुक्ति की जा रही है। अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों के प्रयास से धीरे-धीरे रेफर के आंकड़े कम हो रहे है। आपरेशन के दौरान डॉ महिरा के साथ स्वास्थ्य कर्मी मोहम्मद शमीम, शोभा कुमारी, सुनम कुमारी, सविता कुमारी, जय राम मेहता,...