सहरसा, जून 25 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर से सहरसा जाने वाली मुख्य सड़क पर हुसैन चक चौक के समीप रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सहरसा की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन, जो कोपरिया गांव में किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी, सामने से आ रही ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि वाहन में सवार किसी की जान को कोई गंभीर खतरा नहीं हुआ। सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.