सीवान, जनवरी 10 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण कहने को गलियों और चौक चौराहे पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगी हुई है किन्तु उसमें रौशनी नहीं है। सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने वाले वेंडरों द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाकर अपना फर्ज पूरा किया गया किन्तु सोलर लाइट कभी जला भी या नहीं, इसकी चिंता कभी नहीं की गई। वहीं इसके रख रखाव और मेंटेनेंस में भी अनियमितता बरती गई है। कंप्लेन करने पर ना तो प्रखंड के अधिकारी कोई सुनवाई करते हैं और न ही वेंडर अब सीधी मुंह बात करते रहे। सोलर लाइट लगाने पर पहले खुशियां मना रहे ग्रामीण अब ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कुछ जगहों पर तो सोलर लाइट बिजली खंभे पर इस तरह इंस्टॉल किया गया है कि सोकर पैनल पर सूरज की किरणों के कभी ...