सीवान, जनवरी 13 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के हुसैनगंज बाजार एवं गोपालपुर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर जेसीबी कार्यवाही असफल रही। जेसीबी से दुकानों के सामने बने चबूतरे तोड़े गए और मिट्टी के ऊंचे किए गए ढेर को खोदा गया लेकिन इसके बावजूद भी अतिक्रमणकारियों का हौसला नहीं टूटा। चाट-भुजा और फल-सब्जियों के ठेले आज भी बाजारों में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ खड़े दिखाई देते हैं जिस से आने जाने वाले वाहन चालकों की समस्या जस की तस बनी हुई है। हुसैनगंज बाजार में जेसीबी कार्यवाही को लगभग एक महीने होने को आए। कार्यवाही के दौरान हुसैनगंज अंचलाधिकारी ने बताया था कि 19 दिसंबर के बाद सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग जगह का इंतज़ाम किया जाएगा। साथ ही, अंचल कर्मियों द्वारा पुनः अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों एवं ग्रामीणों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस...