जहानाबाद, मार्च 21 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीसीएम के पद पर कार्यरत विनोद कुमार के स्थानांतरण के बाद विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रशेखर प्रकाश, स्वास्थ्य प्रबंधक वीरेश कुमार के साथ-साथ अन्य कर्मी उपस्थित थे। खासकर आशा कर्मियों ने इस अवसर पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर चंद्रशेखर प्रकाश ने बताया कि अपने सेवा अवधि में हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कर्मियों के सहयोग से उन्होंने जो मुकाम हासिल किया उसके कारण ही हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला में बेहतर स्थान प्राप्त करने में कामयाब हुआ। उन्होंने बताया कि खास कर संस्थागत प्रसव तथा बंध्याकरण के मामले में आशा कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.