जहानाबाद, फरवरी 9 -- अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया हुलासगंज, निज संवाददाता। जिले के हुलासगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक माह की तरह इस माह भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित करना, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान करना तथा उनका नियमित फॉलो-अप और समुचित उपचार उपलब्ध कराना रहा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया। इस दौरान पोषण, नियमित जांच, संस्थागत प्रसव एवं आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा...