जहानाबाद, जनवरी 27 -- हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय बाजार एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक लोगों को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। पिछले दो दिनों से आतंक मचा है। कुत्ते के डर से लोग बहुत सावधानी से अपने घरों से निकल रहे हैं। लेकिन राहत की बात है कि उस पागल कुत्ते को स्थानीय लोगों ने मार दिया। बड़ी संख्या में घायल लोगों को हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऐन्टी रेबीज वैक्सीन एवं इलाज के लिए पंक्तिबद्ध देखा गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि हुलासगंज सीएचसी में पहली बार इतनी संख्या में कुत्ते के काटने से घायल लोगों को देखा जा रहा है। हालांकि दवा उपलब्ध रहने के कारण सभी का इलाज किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.