नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- दिल्ली स्थित हुमायूं के मकबरे की दीवारों को खराब करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ पर्यटक हुमायूं के मकबरे की दीवारों पर अपना नाम लिखते और अन्य निशान बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यह मकबरा यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जहां रोज सैकड़ों पर्यटकों आते हैं और कई फिल्मों में भी इसे दिखाया गया है। हुमायूं का मकबरा यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट और मुगल सम्राट हुमायूं की कब्र है। हुमायूं की विधवा बेगा बेगम द्वारा 1565 और 1572 के बीच बनवाया यह मकबरा देश का पहला उद्यान मकबरा है, जो मुगल वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना माना जाता है। इस मकबरे में फारसी और भारतीय शैलियों का अद्भुत मिश्रण है, जिसमें लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.