नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने सोमवार को नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। कबीर ने बताया कि उनकी पार्टी का नाम जनता उन्नयन पार्टी (JUP) होगा। इसकी राज्य समिति में 75 सदस्य होंगे, जिनमें करीब 20 प्रतिशत प्रतिनिधित्व हिंदू समुदाय का होगा। कबीर ने बताया कि पार्टी की औपचारिक शुरुआत मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक जनसभा के दौरान की जाएगी। मुर्शिदाबाद मुस्लिम बहुल जिला है। इस क्षेत्र में राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 30 सीटें हैं। वर्ष 2026 के मार्च-अप्रैल में यहां चुनाव होने हैं। श्री कबीर ने कहा कि इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कम से कम पांच संभावित उम्मीदवारों की भी घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह रेजीनगर और बेलडांगा दोनों सीटों से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं और उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.