नई दिल्ली, फरवरी 17 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर यहां मस्जिद बनाने के लिए आधी धनराशि बांग्लादेश से मिली है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने दावा किया कि कबीर पिछले साल 28 सितंबर को एक सप्ताह के लिए धन की व्यवस्था करने बांग्लादेश गए थे। अधिकारी ने दावा किया, ''कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में मस्जिद के लिए 50 प्रतिशत धनराशि बांग्लादेशी दानदाताओं से जुटाई है, जो जमात जैसे संगठनों से जुड़े हुए हैं। वह (कबीर) अल्पसंख्यकों के बीच बन रहे ममता बनर्जी विरोधी माहौल को रोकने के लिए टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) की गुपचुप तरीके से मदद कर रहे हैं।'' कबीर को जमात और टीएमसी के बीच की कड़ी बताते हु...