सहारनपुर, फरवरी 18 -- मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित सेंट एंड्रयू परिसर में एक निजी बैंक द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 'हुनर सीजन-11' डांस प्रतियोगिता में सहारनपुर के दीपक सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच हुए इस मुकाबले में दीपक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। दीपक सैनी महानगर की एक निजी बैंक की मुख्य शाखा में ट्रांजैक्शन असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में तीन चरणों में प्रतिभागियों की परीक्षा ली गई। प्रारंभिक और सेमीफाइनल राउंड पार करने के बाद दीपक ने फाइनल राउंड में अपने दमदार नृत्य से निर्णायकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और तालमेल की सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता के डांस जज वैभव गुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.