रांची, फरवरी 12 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो थाना क्षेत्र के हुटार साप्ताहिक हाट से बुधवार को दिनदहाड़े चोरी होने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने मामले की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार, मांडर थाना क्षेत्र के मुरजुली, सरगांव निवासी सरफराज अंसारी अपनी बाइक से हुटार बाजार गया। वह बाइक बाजार के बाहर खड़ी कर सामान खरीदने चले गए। लौटने पर देखा कि बाइक गायब थी। पीड़ित सरफराज अंसारी ने चान्हो थाने में सनहा दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में लगे संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.