बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- हुआ करार, नव नालंदा महाविहार में हर महीने लगेगा विपश्यना का निःशुल्क शिविर अगले 5 वर्षों तक अनवरत चलेगा ध्यान साधना का सत्र महाविहार के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी सीटें, आचार्य एसएन गोयनका की पद्धति से होगा आत्मबोध फोटो: 10 नालंदा 02: नव नालंदा महाविहार में समझौते पर हस्ताक्षर करते कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह, रजिस्ट्रार और विपश्यना केंद्र के प्रतिनिधि। नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार और बोधगया इंटरनेशनल विपश्यना मेडिटेशन सेंटर के बीच एक अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत महाविहार परिसर में अगले पांच वर्षों तक हर महीने 10 दिवसीय आवासीय विपश्यना शिविर का आयोजन किया जाएगा, जो पूरी तरह निःशुल्क होगा। इन शिविरों में महाविहार के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी। इसका उद्देश्य छात्रों को...