रांची, मई 12 -- रांची, संवाददाता। रांची जिले के बुंडू स्थित हुआंगहातू में वन विभाग ने बाघ के होने की आशंका में फुट प्रिंट लिए हैं। रांची के डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने सोमवार को बताया कि हाहाप के जंगल में एक बैल के डेथ केस को लेकर टीम जांच करने गई थी। यहां बाघ द्वारा बैल का शिकार करने का शक हुआ तो वहां से फुट प्रिंट्स लिए गए। अब पता लगाया जा रहा है कि ये बाघ था या तेंदुआ। वर्मा ने कहा, तेंदुए और बाघ के पंजे के आकार में थोड़ा ही अंतर होता है। मंगलवार को रिपोर्ट आने पर ही चीजें और स्पष्ट हो सकेंगी। डीएफओ ने बताया कि दलमा में 10 दिन से टाइगर है और उसका पता नहीं चला है। उन्होंने आशंका जताई कि बाघ विचरण कर रहा हो और अपने स्थल पर वापसी करना चाह रहा हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.