रांची, मई 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड हुंडरू फॉल झरना के पास स्थित पांच दुकानों को झुंड से बिछड़े हाथी ने शुक्रवार की देर रात तोड़ डाला। हाथी ने चंचला कुमारी, जीतू बेदिया, गोरा बेदिया, सुखदेव बेदिया और रविनाथ बेदिया की दुकानों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही दुकान में रखा चावल, दाल, कुरकुरे, मैगी, तेल, बेसन और मैदा आदि खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं एक ठेला को भी तोड़ दिया। समाजसेवी सह वन सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष सोनू बेदिया ने बताया कि ये छोटे-छोटे दुकानदार इसी दुकान से अपना रोजी-रोजगार चलाते थे। दुकानों को तहस-नहस करने से दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। इधर, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.