रांची, जनवरी 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के मौके पर ऐतिहासिक हुंडरू फॉल में आयोजित पारंपरिक टुसू मेले में गुरुवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेले में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर और पुरुलिया सहित विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक शामिल हुए। मेले का उद्घाटन कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, मेला समिति के अध्यक्ष दसैया बेदिया, सचिव बालेश्वर बेदिया, जयदेव बेदिया और झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व स्थानीय पाहन गुहीराम बेदिया, फागुराम बेदिया और कालिया बेदिया ने हुंडरू बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ 21 बकरों की बलि दी गई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.