नई दिल्ली, जनवरी 11 -- दिसंबर 2025 खत्म होते-होते ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई बड़े उलटफेर करके गया। साल का ये आखिरी महीना महिंद्रा के लिए बेहतर शानदार रहा। तो दूसरी तरफ, हुंडई के लिए इस महीने एक बड़ा झटका देखने को मिला। दरअसल, महिंद्रा एक तरफ जहां टाटा मोटर्स और महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बनी। तो इधर हुंडई को देश की टॉप-10 कारों की लिस्ट में भी कोई जगह नहीं मिली। इस लिस्ट में मारुति के 7 मॉडल, टाटा के 2 मॉडल और महिंद्रा का 1 मॉडल शामिल रहा। जबकि, इस लिस्ट में कभी नंबर-1 तो कभी नंबर-2 पोजीशन पर रहने वाली क्रेटा 11वीं पोजीशन पर पहुंच गई। क्रेटा हमेशा से हुंडई के लिए ऐसी कार रही है जो मिड साइज SUV सेगमेंट में बेहद पॉपुलर है। अपने सेगमेंट में ये नंबर-1 पोजीशन पर रहती है। वहीं, हुंडई के लिए क्रेटा के साथ वेन्यू...