नई दिल्ली, फरवरी 13 -- हुंडई की सब-4 मीटर एसयूवी वेन्यू आज देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में गिनी जाती है। बता दें कि हाल ही में हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को बड़ा डिजाइन और फीचर अपडेट मिला है। इसके बाद इसकी डिमांड और भी बढ़ गई है। कंपनी ने इसे किफायती कीमत, लेवल-2 ADAS, प्रीमियम इंटीरियर और कई इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है। बता दें कि नवंबर, 2025 से अब तक इसे 80 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। यह इस बात का सबूत है कि भारतीय ग्राहक इस SUV को कितना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पांच ऐसी वजहों के बारे में जो इसे इतनी पॉपुलर बना रही है।1.कॉम्पैक्ट और प्रैक्टिकल डिजाइन हुंडई वेन्यू का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका साइज और डिजाइन है। भीड़भाड़ वाले शहरों में जहां ट्रैफिक और पार्किंग सबसे बड़ी परेशानी होती है, वहां वेन्यू ...