नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने अल्पकालिक आपूर्ति संरेखण के लिए 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक अपने चार संयंत्रों में उत्पादन रोकने की बृहस्पतिवार को जानकारी दी। कंपनी इस अवधि में सुविधाओं में रखरखाव गतिविधियों को भी अंजाम देगी। कंपनी ने कहा, हमारे चार विनिर्माण संयंत्रों धारूहेड़ा, गुरुग्राम, हरिद्वार और नीमराणा में उत्पादन 17 से 19 अप्रैल 2025 तक अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा, क्योंकि हम अल्पकालिक आपूर्ति संरेखण पर काम कर रहे हैं। इस दौरान हमारे तिरुपति और हलोल संयंत्र चालू रहेंगे। इसमें कहा गया, इस दौरान परिचालन को और मजबूत करने के लिए रखरखाव और सुविधा संवर्द्धन की दिशा में काम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.