शिवपुरी, फरवरी 13 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी के नौहरी चक स्थित राजपूत हॉस्टल से बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीनों नाबालिग छात्र आखिरकार पुलिस की सतर्कता से सकुशल मिल गए।कोतवाली थाना पुलिस ने 80 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उनकी लोकेशन गुना तक ट्रेस की और गुना रेलवे स्टेशन से उन्हें बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों छात्र मुंबई जाकर हीरो बनने का सपना लेकर हॉस्टल से भागे थे।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित अनहोनी टल गई और देर शाम बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों को सूचना देने के बाद बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन रात तक कोई जानकारी नहीं मिली।इसके बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया।पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बच्चों की जानकारी देने पर 10 हजा...