नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- हीरो विडा Z इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे सबसे पहले इटली में आयोजित मोटर शो EICMA 2024 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। विडा Z हाल ही में लॉन्च किए गए विडा V2 पर बेस्ड है। हालांकि, यह काफी अलग दिखता है। यहां देखा गया टेस्ट म्यूल EICMA में दिखाए गए विडा Z से काफी मिलता-जुलता है। हालांकि, यह येलो कलर में थोड़ा आकर्षक है। वास्तव में इसका डिजाइन पारंपरिक स्कूटरों में देखे गए डिजाइन के काफी करीब है। फॉन्ट एप्रन से लेकर साइड पैनल और टेल सेक्शन तक, स्कूटर साफ-सुथरा दिखता है। विडा Z के प्रोटोटाइप में एक नए सिंगल-टोन येलो शेड की मौजूदगी का संकेत मिलता है। अन्य V2 वैरिएंट की तरह, इसमें LED हेडलैंप, LED टेल लैंप सिग्नेचर और स्लीक LED टर्न इंडिकेटर्स देख सकते हैं, जबकि डुअल-स्पो...