गिरडीह, जून 11 -- हीरोडीह। मंगलवार को ट्रक के धक्का लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। यह हादसा गिरिडीह-कोडरमा के मुख्य पथ हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेडीह के पास हुई। मृतक पांडेडीह निवासी बिंदल पाण्डेय के 28 वर्षीय पुत्र राजेश पाण्डेय उर्फ राजा था। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार, राजेश पाण्डे का घर मुख्य रोड के बगल में स्थित था। वह पैदल मुख्य मार्ग पर अपने साइड में चल रहा था। तभी खोरीमहुआ की ओर से तेज गति से आ रहा कोयला लदा ट्रक जेएच 09 बीसी 3232 ने उसे धक्का मार दिया। जिस कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीण मृतक का शव सड़क पर ही छोड़कर स्पीड ब्रेकर बनवाने एवं पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा की मांग को लेकर 9 बजे सुबह से हीं सड़क जाम कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.