भभुआ, फरवरी 7 -- शहर के जगजीवन स्टेडियम में शनिवार से सीनियर क्रिकेट लीग शुरू क्रिकेट लीग का उदघाटन एसडीओ, डीपीओ, संघ के अध्यक्ष ने किया (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के जगजीवन स्टेडियम में शनिवार से सीनियर क्रिकेट लीग शुरू हुई। उदघाटन मैच हीरोज क्रिकेट क्लब व मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। हीरोज क्रिकेट क्लब ने बेहद करीबी मुकाबले में मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब को मात्र एक विकेट से हरा दिया। हीरोज सीसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंडेश्वरी की टीम शानदार पारी खेलते हुए निर्धारित 35 ओवर में 220 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अजयवीर ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 86 रन, रामजी पंडित ने 44 रन, उत्सव आनंद ने 24 रन, रुपम ने 16 और अभि ने 13 रन बनाए। हीरोज की ओर से दीपक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.